जमुई जिले से 38 किलोमीटर दूर जंगल और प्राकृतिक वातावरण के बीच बसा एक सुन्दर सा गांव है नारगंजो , यहां एक छोटा सा रेलवे स्टेशन (नारगंजो हाल्ट) भी है I
नारगंजो रेलवे स्टेशन से लगभग 500 की दूरी पर स्थित उग्र काली माता का यह मंदिर दूर दूर तक विख्यात है I इस मंदिर में लोग अपनी अलग अलग मनोकामना लेकर आते हैं I मुख्य रूप से लोग यहाँ पुत्र कामना से आते हैं और मन्नत पूरी होने पर पाठा की बलि देते हैं, बच्चे का मुंडन कराते हैं I इस मंदिर के बारे में यह कहा जाता है कि जो भी भक्त गण यहाँ सच्चे मन से प्रार्थना करते हैं उनकी मनोकामना अवश्य पूरी होती है I यहां की माता बहुत ही जसबली हैं I
यहां दर्शन करने के कुछ नियम भी हैं I जो भी पुरुष यहां दर्शन को जाते हैं उन्हें वहां पहले दाढ़ी बनानी पड़ती हैं I उसके बाद हाथ मुँह धोकर या स्नान करके ही माता के दर्शन किये जा सकते हैं I
यहां का प्राकृतिक वातावरण बहुत ही ख़ूबसूरत और मनमोहक है I यह मंदिर जंगल पहाड़ और खेत खलिहान के बीचो बीच है I मंदिर के ठीक नीचे से एक जलस्रोत गुजरती है जिसमे लोग स्नान भी करते हैं I
इस मंदिर में लोग सिर्फ बिहार झारखण्ड ही नहीं बल्कि बंगाल ओडिसा पंजाब तक के लोग भी अपनी मन्नत लेकर आते हैं माता की कीर्ति दूर दूर तक फैली है I